Rajtak India News

बाराबंकी में मुख्तार के करीबी अधिवक्ता पर अंधाधुंध फायरिंग दिनदहाड़े हत्याकांड से दहला जिला।

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित असेनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता और ‘शार्प शूटर’ के रूप में चर्चित शोएब किदवाई उर्फ बॉबी को गोलियों से भूना।लखनऊ की तरफ से आ रही बलिनो कार को शूटरों ने घेरकर बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग से हिला हाईवे। सूत्रों के मुताबिक करीब 15 राउंड गोलियां चलने से दहल उठा इलाका, मौके पर मिलीं मौत और तबाही की निशानियां। हमलावरों ने सरेआम बरसाईं गोलियां, घटनास्थल से पुलिस ने अब तक बरामद किए पांच से अधिक खोखे।अंधाधुंध फायरिंग में अधिवक्ता शोएब किडवाई बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, खून से लथपथ मिली लाश।वारदात के बाद पूरे जिले में मचा हड़कंप, पुलिस महकमे के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर कर रही बारीकी से जांच-पड़ताल।हाईवे पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए बड़े सवाल,पुरानी रंजिश या गैंगवार? पुलिस हर पहलू पर कर रही तफ्तीश, नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ की घटना।

Related posts

मैनपुरी जिले के ग्राम रठेरा में पांच दिवसीय होली महोत्सव आज से हुआ शुरू ।

Rajtak India News

कासगंज में न्याय की उम्मीद लेकर जनसुनवाई पहुंचे व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में डाला, मौलिक अधिकारों का कथित उल्लंघन

Rajtak India News

पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति के घर में 105 साल पुराना 1921 जर्मन Lanz Bulldog HL-12 ट्रैक्टर सालों से धूल-मिट्टी में पड़ा मिला।

Rajtak India News

Leave a Comment