Rajtak India News

मैनपुरी जिले के ग्राम रठेरा में पांच दिवसीय होली महोत्सव आज से हुआ शुरू ।

मैनपुरी जनपद के ग्राम रठेरा में यह उत्सव अगले पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें स्थानीय परंपराओं के अनुसार विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सालों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले के सबसे बड़े गांव रठेरा के लोग एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं। 12 हजार की आबादी वाले गांव में आज भी एक ही स्थान पर जलने वाली होली में लोग आखत डालते हैं। मुख्य महोत्सव से पूर्व, ग्राम रठेरा में सोमवार और मंगलवार की रात को शुभ मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप गेहूं की बालियां और आखत अर्पित किए।गांव रठेरा के लोग वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी निभा रहे हैं। परंपरा है कि आपस में चाहे कितने भी मतभेद क्यों न हों होलिका दहन एक ही स्थान पर मनाया जाएगा। ग्राम पंचायत ने गांव के बीच में यह स्थान होलिका दहन के लिए आरक्षित कर रखा है। इस जगह प्रत्येक साल होलिका दहन किया जाता है। गांव के बुजुर्ग हों या युवा सभी की मंशा है कि वर्षों पुरानी एकता की मिसाल कायम रहे। वैसे तो ये यादव बाहुल्य है लेकिन गांव में और भी समाज के लोग रहते है जैसे कठेरिया, माथुर,  वाल्मीकि, शर्मा, राठौर, श्रीवास्तव आदि जातियों के लोग भी निवास करते हैं। लेकिन होली पर सभी समाज के लोग एक ही स्थान पर आखत डालते हैं।आज से रंगों की मुख्य होली (धुलंडी) शुरू हुई है, जिसमें ग्राम रठेरा के लोग ढोलक और मजीरे की थाप पर टोलियां बनाकर पांच दिन तक अबीर-गुलाल , रंगों से होली खेलेंगे।

 

रिपोर्टर: अर्पित यादव

Related posts

ब्रिटेन से बड़ी हुई भारत की अर्थव्यवस्था, लेकिन क्या ये ख़ुश होने की बात है?

sale@kikde.com

पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति के घर में 105 साल पुराना 1921 जर्मन Lanz Bulldog HL-12 ट्रैक्टर सालों से धूल-मिट्टी में पड़ा मिला।

Rajtak India News

एशिया कप: विराट कोहली बोले, “जब टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो केवल एक क्रिकेटर का मैसेज आया”

sale@kikde.com

Leave a Comment