
एरवा कटरा कुदरकोट के रूक्मणी धाम से 18 फरवरी को सैकड़ों संतो के साथ शुरू की गई 84 कोसी परिक्रमा 12 वें दिन एरवा कटरा बस स्टैंड के पास रमेश बाबू फौजी के आवास पर पहुंची।जहां कस्बे के लोगों द्वारा संतो का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और आयोजित भंडारे में भोजन कराया गया। संत राधारमण दास ने बताया कि कुदरकोट स्थित रुक्मिणी धाम से 18 फरवरी को श्रीधाम वृंदावन के उद्धव कुटी के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अमरदास जी महाराज,श्रीरामजानकी मंदिर लौंगपुरा इटावा के महंत श्री श्री 1008 शिवराज दास जी महाराज व महंत घनश्याम दास जी महाराज की अगुआई में सैकड़ों संतो के साथ सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण के लिए पिछले चार दशक से चलाई जा रही 84 कोसी परिक्रमा रविवार सुबह दोबामाफी मंदिर में विश्राम के उपरांत रवाना होकर रविवार को एरवा कटरा पहुंची जहां गोरेलाल यादव ,महेश यादव रमेश बाबू यादव, वीरेंद्र सिंह, यादव ,रमेश चंद्र शुक्ला, ब्रिगेडियर तिवारी, विनोद यादव, नेता सविता ,करिंदा सविता, छोटे यादव , मनीष यादव, राजू राठौर छुटकी राना , भानू दीक्षित,संदीप यादव, लालू गुप्ता, शिवम शर्मा, जयराम सिंह के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद कस्बे के समाजसेवियों द्वारा स्वागत कर आयोजित भंडारे में भोजन कराया गया। यहां से यह यात्रा रवाना होकर कुदरकोट के पास पुनावर गांव में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को कुदरकोट के रूक्मणी धाम में समापन होगी।
रिपोर्टर – अमित शुक्ला

