Rajtak India News

जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की

जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत वरी बगवास निवासी हरि सिंह पुत्र प्यारेलाल द्वारा देर रात करीब 12:00 बजे से लगातार जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा था।

 

गुप्त सूचना के आधार पर जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार यादव और थाना प्रभारी कादरचौक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन को मौके से बरामद कर लिया।

 

सूत्रों के अनुसार जेसीबी मालिक हरि सिंह द्वारा मशीन को छुड़ाने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए किसी भी प्रकार की सिफारिश या दबाव को स्वीकार नहीं किया। पुलिस प्रशासन जेसीबी मशीन को थाने ले आया और विधिक कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

संभल जिले के रेवा गांव में बिजली का खम्मा गिरने से रोड हुआ बंद

Rajtak India News

‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षाबंधन’ क्या फ़्लॉप हो गई हैं?

sale@kikde.com

औरैया में ऐरवाकटरा के नवयुक्त प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने संभाला चार्ज

Rajtak India News

Leave a Comment