नवुक्त ऐरवा कटरा थाना अध्यक्ष विनेश कुमार ने संभ्रांत लोगों एवं चौकीदारों के साथ थाना प्रसार में बैठक ली एवं सभी लोगों से कहा कि आने वाले त्योहारों पर आप लोग सकुशल से त्योहार मनाए जहां भी पुलिस की जरूरत हो तत्काल सरकारी एवं मेरे प्राइवेट नंबर पर कॉल करके बता सकते हैं, मीडिया से बात करते हुए थाना प्रभारी बताया की होली त्यौहार को शांति तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर सभी थाना क्षेत्र में पुलिस फोर्स से तैनात रहेगी साथ उन्होंने क्षेत्रीय प्रधानों से बात करते हुए उनसे अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्र में होलिका दहन के दिन विशेष ध्यान दें और होली त्यौहार को संपन्न कराये,इस मौके पर ग्राम प्रधान सरमन सिंह जाटव, शैलेश मिश्रा, हरी नारायण तिवारी, श्रीकृष्ण यादव सुरेश सिंह यादव, छोटे दुबे आशुतोष पांडे शिशुपाल शाक्य शशांक मिश्रा, वैभव कौशल, केशव कौशल के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
रिपोर्टर – अमित शुक्ला

